• Tue. Mar 31st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

संभल पुलिस की कार्रवाई: 64 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार

संभल, 31 मार्च 2026:
जनपद संभल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली संभल पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान मु.अ.सं. 398/1993, धारा 218/466/468 भादवि में वांछित 64 वर्षीय मकफर (शमशाद हुसैन पुत्र अनवार हुसैन), निवासी ग्राम मिलक नवाब, थाना मैनाठेर, जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को मुरादाबाद-चंदौसी बाईपास से शाहजहांपुर मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया।
गिरफ्तारी 31 मार्च 2026 को सुबह 9:45 बजे की गई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कुलवीर सिंह, हेड कांस्टेबल 454 अमित कुमार और कांस्टेबल 72 वेदी थाना कोतवाली संभल की टीम शामिल रही।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी से अपराध नियंत्रण अभियान को मजबूती मिली है।