• Sat. Oct 3rd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

स्लग:- गांधी जयंती पर ग्राम सभाओं में लगा साइबर चौपाल 3,000 से अधिक नागरिक हुए जागरूक लोकेशन:- केसीजी जिला:- ब्यूरो चीफ रिपोर्टर:- संजू महाजन

ByAshok Mishra

Oct 3, 2026

जिला:- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस द्वारा संचालित साइबर जागृति अभियान का आज गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायतों एवं अर्धनगरीय क्षेत्रों में आयोजित ‘साइबर चौपाल’ कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। जिले के 30 से अधिक ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में पुलिस टीमों ने पहुंचकर ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया, साइबर चौपाल के दौरान नागरिकों को OTP फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, APK फाइल एवं संदिग्ध लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। साथ ही OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं निजी दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक या APK फाइल डाउनलोड नहीं करने की समझाइश दी गई,अभियान के दौरान आयोजित ग्राम सभाओं में 3,000 से अधिक नागरिकों ने सहभागिता कर साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। पुलिस द्वारा नागरिकों से साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई,केसीजी पुलिस का संदेश सतर्क रहें, सुरक्षित रहें साइबर अपराध से बचाव ही सबसे प्रभावी सुरक्षा है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968