सरदारशहर। (चंद्रप्रकाश लाटा ) राजस्थान में विप्र फाउंडेशन प्रदेश कार्यकारिणी में सरदारशहर को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी के साथ सम्मान मिला है। विप्र फाउंडेशन जॉन 1 बी प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अनुशंसा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, बीकानेर जॉन के प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन पर राजस्थान प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. दीपक हर्ष ने सरदारशहर के वैद्य महेन्द्र शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। सरदारशहर को पुनः बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर सम्पूर्ण विप्र समाज के साथ-साथ विप्र फाउंडेशन की पूरी टीम ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ ही विप्र फाउंडेशन को मजबूती मिलने पर नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वैद्य महेन्द्र शर्मा को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इससे पूर्व शर्मा ने विप्र फाउंडेशन सरदारशहर के तहसील अध्यक्ष का दायित्व बहुत ही शानदार सामाजिक समरसता तथा विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों और उपलब्धियों के साथ पूर्ण किया है। शर्मा की इस नियुक्ति पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, सचिव श्याम लाल पारीक, प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्र, महामंत्री भरत शर्मा, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष कमलकांत शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन चोटिया, महेंद्र देरासरी, राजकुमार गौड़, मदन मिश्र, राजेंद्र तिवारी साहवा, प्रवीण भोजक, राजीव भोजक, मांगीलाल सेवदा, महिला प्रकोष्ठ पूर्व अध्यक्ष मंजु दाधिच, अध्यक्ष अंजना भोजक, रामगोपाल जोशी, नरेंद्र शर्मा, गजानंद पारीक, विद्याधर नाथोलिया, सुरेन्द्र दाधिच सहित अनेक गणमान्यजनों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।
विप्र फाउंडेशन में फिर बढ़ा सरदारशहर का दबदबा: वैद्य महेंद्र शर्मा बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
