• Sun. Apr 5th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

संभल में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक संपन्न, 6 टूटते परिवारों का हुआ पुनर्मिलन

जनपद संभल में पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केंद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक पुलिस लाइन मंडी समिति बहजोई में आयोजित की गई। यह बैठक श्रीमान प्रभारी पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
केंद्र प्रभारी डॉ. रुकमपाल सिंह की देखरेख में आयोजित इस बैठक में पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवादों को सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित करने का प्रयास किया गया। काउंसलर्स के सहयोग से कुल 53 मामलों (पत्रावलियों) की सुनवाई की गई, जिनमें से 16 मामलों का निस्तारण किया गया।
बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि 6 परिवारों को आपसी सहमति से फिर से एक साथ जोड़ा गया। वहीं, 6 मामलों को आवेदकों द्वारा आगे कार्रवाई में रुचि न लेने के कारण बंद कर दिया गया तथा 4 मामलों में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई।
इस अवसर पर काउंसलर लव मोहन वार्ष्णेय, श्रीमती पूनम अरोरा, सीमा आर्य, बबीता शर्मा के साथ-साथ कांस्टेबल शहजाद मलिक, महिला हेड कांस्टेबल रश्मि गहलोत और महिला आरक्षी ज्योति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।