• Mon. Apr 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सुलतानपुर दौरा आज

ByNews Editor

Apr 13, 2026

सुलतानपुर आज सुलतानपुर जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन।दिन में करीब 12 बजे सड़क मार्ग से इसौली विधानसभा के ऊंचगांव पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष। इसौली विधायक मो ताहिर खान स्वागत करने की तैयारी में जुटे।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को शहीद अखिलेश शुक्ला के घर मझना भी ले जाने का प्रयास करेंगे।साथ ही असरोगा टोल प्लाजा के आगे समाजवादी पार्टी कार्यालय का कराएंगे शिलान्यास।बोले विधायक तैयारी पूरी।देश रक्षा करते हुए शहीद अखिलेश शुक्ला के परिवार के साथ पार्टी की है पूरी संवेदना।जल्द ही सड़क, शहीद के घर के पास मंदिर पर हाई मास्क लाइट,अलीगंज मझना शनिचरा संपर्क मार्ग से ढाई किमी जो सीधे अमेठी को जोड़ती है उस सड़क का नाम शहीद के नाम कराने का करेंगे प्रयास।एक किमी सड़क का हो चुका है निर्माण।शेष का जल्द कराएंगे निर्माण। कल भी विधायक ने शहीद के परिवार से की थी मुलाकात।

v