सम्भल (बहजोई)
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि जहां-जहां आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही नालियों और गलियों की भी समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे अपने-अपने कार्यालयों में बाबा साहब की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। कलक्ट्रेट सभागार में भी प्रातः 10 बजे मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, जिला विकास अधिकारी राम आशीष सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित
