
बैठक में जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं, डीजे संचालकों एवं संभ्रांत नागरिकों को शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, डीजे संबंधी निर्धारित मानकों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
*सर्किल ऑफिसर्स द्वारा सभी से कांवड़ यात्रा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।*
