• Tue. Sep 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

टीबी मुक्त भारत अभियान में अब माय भारत के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका, सीएमओ ने बनाया टीबी मुक्त भारत वॉलंटियर

सुल्तानपुर

जनपद में टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेरा युवा भारत (My Bharat) के स्वयंसेवकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान सभी स्वयंसेवकों को टीबी मुक्त भारत अभियान का आधिकारिक वॉलंटियर नामित किया गया तथा उनके मोबाइल फोन में टीबी मुक्त भारत ऐप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग की जानकारी दी गई। सुल्तानपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने सभी स्वयंसेवकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विकासखंडों में कम से कम पांच-पांच टीबी मरीजों की नियमित देखरेख करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी मरीज बीच में दवा न छोड़े और छह माह का पूरा उपचार निर्धारित समय तक पूरा करे। स्वयंसेवक समय-समय पर मरीजों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लें तथा उपचार के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।


सीएमओ ने स्वयंसेवकों से समाज के सक्षम एवं संवेदनशील लोगों को भी अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवक कम से कम एक ऐसे व्यक्ति को प्रेरित करे जो एक टीबी मरीज को गोद लेकर उसके पोषण एवं आवश्यक जरूरतों में सहयोग प्रदान करे, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
बैठक में डॉ. आर.के. कनौजिया (जिला क्षय रोग अधिकारी), डॉ. लालजी (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी), जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार तथा टीबी कोऑर्डिनेटर विवेक ने टीबी मुक्त भारत अभियान, समय पर उपचार, पोषण सहायता तथा जनभागीदारी के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

माय भारत के मीडिया प्रभारी किशन पाठक ने बताया कि जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय के निर्देशन में मेरा युवा भारत के सभी स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य विभाग के टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक जनजागरूकता बढ़ाने, टीबी मरीजों की नियमित निगरानी करने, उन्हें पूरा उपचार कराने के लिए प्रेरित करने तथा समाज के सक्षम लोगों को निक्षय मित्र के रूप में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक शरद कुमार मिश्रा, अनुभव सिंह, रिया तिवारी, योगेश शर्मा, रोली मिश्रा, रत्नेश मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, हरिश्चंद्र वर्मा, विशाल पांडे, मनीष नारायण द्विवेदी, अर्जुन यादव, देवेंद्र प्रताप यादव, अंकित कश्यप, महेश निषाद, बलभद्र सिंह एवं विष्णु सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */