• Tue. Sep 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

टोंक से एस रहमान। – टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी ने पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है..‌ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस कार्रवाई को दमनकारी कार्रवाई बताते हुए घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका..

ByS Rahman

Jul 24, 2026

टोंक का घंटाघर चौराहा आज कांग्रेस के भारी आक्रोश जताया.. दिल्ली के जंतर-मंतर पर न्याय मांग रहे छात्रों के खिलाफ हुई पुलिसिया कार्रवाई से नाराज कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए.. कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश जताते हुए प्रधानमंत्री का पुतला आग के हवाले कर दिया.. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला.. कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है.. देश का युवा और छात्र वर्ग जब अपने भविष्य और पेपर लीक के खिलाफ न्याय की मांग कर रहा है, तो सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय लाठियों के दम पर उसे दबाने की कोशिश कर रही है.. कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए व्यवहार को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दमनकारी बताया.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ किया कि देश का युवा आज असुरक्षित महसूस कर रहा है.. बार-बार हो रहे पेपर लीक ने छात्रों की मेहनत पर पानी फेर दिया है.. ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.. कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास बंद नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा..

मप्र रटेड हेड *एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया* मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने IAS अशोक बर्णवाल, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */