• Fri. Jul 31st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अजमेर हीरालाल नील नगर निगम चुनाव के संदर्भ में विभिन्न वार्डों में कांग्रेस की मीटिंग संपन्न जिला पदाधिकारियों ने अलग अलग वार्डों में प्रभारी के रूप में लिया फीडबेक

ByAshok Mishra

Jul 31, 2026

आगामी नगर चुनाव में संभावित कांग्रेस उम्मीदवारों का फीडबेक लेने, वार्डों में संगठनात्मक संरचना एवं गतिविधियों की जानकारी लेने के उद्देश्य से अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के निर्देशानुसार संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी द्वारा अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को अलग अलग वार्डों में प्रभारी नियुक्त कर उन्हें वार्डों की मीटिंग कर 1 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किये गये थे l
कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस क्रम में अजमेर उत्तर ब्लॉक बी में आने वाले 17 वार्डों वार्ड संख्या 60, 62, 63, 64, 65, 66, 67, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77 78, 79 व 80 में जिला कांग्रेस के प्रभारियों जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता, नौरत गुजर, महासचिव नितिन जैन, चंद्रशेखर बालोटिया, सचिव मुखत्यार अहमद नवाब, हेमराज खारोलिया, परवेज खान, योगेश जाटोलिया, गीता गुजर व सुरेंद्र गुजर के साथ कांग्रेस की वार्ड वाइज मीटिंग हो चुकी है, इन बैठकों में कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, आरिफ खान, पंकज छौटवानी, हमीद चीता व गणेश चौहान, वार्ड 60 के अध्यक्ष अब्दुल सलाम, 62 के मनीष देवगा, 63 के चांद मोहम्मद, 64 के युनुस शेख, 65 के निर्मल पारीक, 66 की श्रीमती अंजू गौड़, 67 के प्रिंस ओबीडाया, 71 के संजीव प्रधान, 72 के आशीष मैसी, 73 के सुल्तान सिंह, 74 के जगदीश सुनारीवाल, 75 के पंकज बैरवा, 76 के सुरेंद्र पाल सिंह, 77 के राजेश रंगवानी, 78 के जवालुद्दीन खान, 79 के खुशपाल सिंह व वार्ड 80 के राजीव जैन सहित वार्ड के प्रमुख कांग्रेसजन, पूर्व पार्षद व पार्षद प्रत्याशी, वार्ड के पार्षद पद के दावेदार व संभावित उम्मीदवार सहित वार्ड के कांग्रेस पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे l


इन बैठकों में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए सभी प्रभारियों ने कहा कि नगर निगम चुनाव में टिकट मांगने का अधिकार सभी कार्यकर्ताओं को है और पार्टी द्वारा भी योग्य, समर्पित और जिताऊ कार्यकर्ता को उमीदवार बनाया जायेगा परंतु हम सभी को यह संकल्प लेना है कि पार्टी जिसे भी हमारे वार्ड से प्रत्याशी बनाये सब एकजुट होकर उसे विजयी बनाएंगे ताकि नगर निगम अजमेर में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बन सके l इन बैठकों में कांग्रेसजनों में काफी उत्साह व जोश था l
सभी वार्डों की बैठकों में मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष व अन्य कांग्रेसजनों ने जिला पदाधिकारियों – प्रभारियों व ब्लॉक अध्यक्ष का माल्यार्पण कर व साफ़ा व दुपट्टा पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया l

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

विवेविवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया // पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन कार्यालय के नवीन भवन का हुआ उद्घाटन //क त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया // पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन कार्यालय के नवीन भवन का हुआ उद्घाटन //
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके द्वारा दोबारा प्रदर्शन की चेतावनी पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह देश कानून से चलेगा, अराजकता से नहीं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि अगर पुलिस की तरफ से छात्रों को परेशान क
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया ⚖️🇮🇳 न्यायपालिका में बड़े सुधारों को लेकर देशभर में चर्चा तेज!

अन्य ख़बरें