• Sat. Aug 22nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

लोकेशन राजस्थान जयपुर रोहित कुमार सिंधी स्थान…भाजपा कार्यालय जयपुर

ByAshok Mishra

Aug 22, 2026

नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, चुनाव प्रबंधन समिति ने तय किए दायित्व………. मदन राठौड़
मजबूत संगठन, प्रभावी रणनीति और टीम भावना के साथ नगर निकाय चुनाव में उतरेगी भाजपा………. अजेय कुमार
जयपुर I भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्रवण बागड़ी और चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक पघनश्याम तिवाड़ी सहित चुनाव प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों एवं मोर्चों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में नगर निकाय चुनाव के प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर चुनाव प्रबंधन के विभिन्न कार्यों का विस्तृत कार्य-विभाजन किया गया। विधि एवं प्रशासनिक व्यवस्था, मीडिया एवं प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया, लेखन एवं कंटेंट, मॉनिटरिंग, मेनिफेस्टो, कार्यक्रम प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुसार दायित्व सौंपे गए। प्रत्येक विभाग के प्रमुखों के साथ उनके कार्यों, समन्वय की व्यवस्था और चुनाव के दौरान जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि नगर निकाय चुनाव केवल प्रत्याशियों का चुनाव नहीं, बल्कि संगठन की सामूहिक शक्ति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का चुनाव है। भाजपा का मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और सरकार की उपलब्धियां पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने सभी विभागों एवं मोर्चों से आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करने को कहा।
संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने चुनाव प्रबंधन में संगठन के विभिन्न स्तरों पर बेहतर तालमेल, बूथ स्तर तक प्रभावी संपर्क तथा सभी कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर समन्वय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि निर्धारित दायित्वों को समयबद्ध, योजनाबद्ध और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ किस प्रकार निभाया जाता है।
बैठक में पिछले चुनावों के अनुभवों को भी साझा किया गया और उनसे मिले अनुभवों के आधार पर आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए रणनीति को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण मानते हुए उनके कार्यों का स्पष्ट विभाजन किया गया। साथ ही मीडिया, सोशल मीडिया और प्रचार-प्रसार के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।
मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम द्वारा प्रभावी संचार रणनीति बनाने तथा मॉनिटरिंग टीम द्वारा चुनावी गतिविधियों की निरंतर समीक्षा एवं फीडबैक की व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग एक-दूसरे के साथ निरंतर संपर्क में रहकर कार्य करें, ताकि प्रदेश से लेकर मंडल, वार्ड और बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। पार्टी की रणनीति, सरकार के कार्यों और संगठन की योजनाओं का प्रभावी संदेश अंतिम पंक्ति के मतदाता तक पहुंचाने के लिए सभी टीमों को पूरी ऊर्जा के साथ जुटने को कहा।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा करते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और कार्यकर्ताओं की ताकत पार्टी की पहचान है। जब सभी विभाग, मोर्चे और कार्यकर्ता एक टीम के रूप में मिलकर कार्य करते हैं, तो पार्टी हर चुनाव में जीत दर्ज करती है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968