• Sat. Aug 22nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

स्टंटबाज बाइकर्स पर चलेगा अभियान, गांवों में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर बढ़ेगी सख्ती चाणक्य न्यूज़ / एम एम मालवीय

ByAshok Mishra

Aug 22, 2026

जुलाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर की 63 हजार से अधिक कार्रवाई, अतिक्रमण पर ढिलाई में पीडब्ल्यूडी के दो अधिशासी अभियंताओं से जवाब तलब

 

कानपुर नगर, सड़कों पर स्टंट करने वाले बाइकर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती बढ़ाई जाएगी। शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए। सड़कों से अतिक्रमण हटाने में ढिलाई पर पीडब्ल्यूडी के दो अधिशासी अभियंताओं से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया। जिलाधिकारी ने ओवरलोडिंग की सघन जांच करने के साथ वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई देना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्टंट करने वाले बाइकर्स के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों की जांच बढ़ाने को कहा। बिना हेलमेट 39 हजार से अधिक कार्रवाई जुलाई 2026 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस एवं परिवहन विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रवर्तन कार्रवाई की। दोनों विभागों के आंकड़ों को मिलाकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के 39,021, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 11,778 और ओवर स्पीडिंग के 9,151 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।अतिक्रमण की जानकारी नहीं दे सके अधिशासी अभियंता, स्पष्टीकरण तलब पीडब्लूडी एनएच खंड द्वारा बताया गया कि रामादेवी से कल्याणपुर तक 905 अवैध अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने इस मार्ग पर अतिक्रमण के चिन्हीकरण की कार्रवाई और तेज करने के निर्देश दिए। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक पंकज यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर चिह्नित 823 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। बैठक में डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार गुप्ता सहित संबंधित विभागों के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968