• Sun. Aug 23rd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

एस रहमान।टोंक,जांगिड़ समाज महिला प्रकोष्ठ की ओर से पुरानी टोंक स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में तीज एवं सावन महोत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक

ByAshok Mishra

Aug 23, 2026

एस रहमान।टोंक,जांगिड़ समाज महिला प्रकोष्ठ की ओर से पुरानी टोंक स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में तीज एवं सावन महोत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज उत्सव की खुशियां साझा कीं।महोत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ज्योति जांगिड़ ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की महिलाओं को एकजुट करने के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और लोक संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में भाग लेकर सावन की हरियाली और तीज पर्व की उमंग को जीवंत किया। कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक तीज एवं सावन महोत्सव का आनंद लिया।इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ज्योति जांगिड़,महामंत्री सीमा जांगिड़ पराणा,कोषाध्यक्ष किरण जांगिड़,संगठन मंत्री सोहनी जांगिड़,प्रचार मंत्री पूजा जांगिड़,आशा जांगिड़,सुशीला,चंदा,मीना,घिसी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968