• Mon. Aug 24th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर म्याजालार में आईजी की CLG बैठक, सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर चर्चा

ByAshok Mishra

Aug 24, 2026

जैसलमेर। जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री सतेंद्र सिंह (आईपीएस) ने रविवार को ग्राम पंचायत म्याजालार में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप) की बैठक ली। बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

आईजी सतेंद्र सिंह के म्याजालार पहुंचने पर सरपंच गीतां कंवर एवं जुगत सिंह सोढ़ा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक में जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, मेजर भास्कर गोगाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सांखला, पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह इंदा, बीएसएफ के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस, बीएसएफ और ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में चार बिंदुओं जिसमें बैनामा, सड़क मरम्मत, जलजमाव, चीनी प्याज स्टॉक, सहित अन्य बिंदुओं पर मीडिया प्रतिनिधिगण के साथ प्रेस वार्ता की गई।
उर्फी रिजवी की रिपोर्ट गाजीपुर आज गाजीपुर के सेंटमेरी स्कूल के पास तरबांव के पास एक आबादी है वहां कम से कम 20से 30 परिवार रहता है पर उनके जाने का रास्ता नहीं है कई सालों से लोग रह रहे है पर कुछ लोग के करना रास्ता नहीं मिल पा रहा है परसों वहां के लोग जिला अधिकारी से मिले तो डीएम साहब ने एक टीम को वहां भेजा तो टीम के द्वारा बताया गया कि रास्ता है तो मौके पर है टीम ने कागज के अनुसार एक नोटिस नगर पालिका को दिया है वो रास्ता नगर पालिका की सीमा में आता है अब लोगो को उमीद है कि रास्ता अब मिल जाएगा बाकी बाते उनकी ही ज़बानी सुनते है
गाजीपुर से उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें