रामापुर चौराहे पर सब्जी के विवाद में दुकानदार ने पैसे के विवाद में ग्राहक के कान काटकर फैलाई दहशत…..अभी और फरार अभियुक्त की तलाश जारी कई नाम आएंगे प्रकाश में
रामापुर चौकी पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी……
थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा दिनांक 12.09.2026 को वादी पहाड़ी पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम धोबहा द्वारा थाना कोतवाली सदर पर सूचना दी गई कि रामापुर में सब्जी खरीदने के दौरान पैसों के विवाद को लेकर विपक्षीगण अमन, इरफान व उनके अन्य साथियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई तथा दांतों से उनका कान काट लिया गया, जिससे उनका कान कटकर अलग हो गया। इस सूचना पर मु0अ0सं0 0729/2026 धारा 115(2)/118(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अभियोग में धारा 118(1) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 118(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्त उस्मान का नाम प्रकाश में लाया गया। आज दिनांक 13.09.2026 को मुखबिर खास की सटीक सूचना पर विवेचक उ0नि0 अबलीश कुमार मय हमराही टीम द्वारा घटना से संबंधित 03 अभियुक्तगण उस्मान, अमन व इरफान को दोसड़का रामापुर के पास से दोपहर के समय गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया…..
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम
1.उस्मान पुत्र शफीक अहमद, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी: मोहल्ला मुगली टोला, कस्बा व थाना खीरी, जनपद लखीमपुर खीरी
2.अमन पुत्र रफीक, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी: मोहल्ला तबेला, कस्बा व थाना खीरी, जनपद लखीमपुर खीरी
3.इरफान पुत्र मन्ने, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी: मोहल्ला तबेला, कस्बा व थाना खीरी, जनपद लखीमपुर खीरी
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 अबलीश कुमार (विवेचक / चौकी प्रभारी रामापुर, थाना कोतवाली सदर, खीरी)
2.हे0का0 रजनीश मिश्रा (थाना कोतवाली सदर, खीरी)
3.का0 अंकुश कुमार (थाना कोतवाली सदर, खीरी)
4.का0 राज पाण्डेय (थाना कोतवाली सदर, खीरी)
5.का0 अमर श्रीवास्तव (थाना कोतवाली सदर, खीरी)
