• Tue. Sep 15th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर विकसित भारत जनसेवा अभियान की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने की समीक्ष 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे जनसेवा, नवाचार एवं सुशासन से जुड़े विविध कार्यक्रम

ByAshok Mishra

Sep 15, 2026

जिला कलक्टर ने विभागवार कार्ययोजना की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जैसलमेर, 15 सितम्बर। ‘सेवा से सुशासन और जनभागीदारी से विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जैसलमेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाले ‘विकसित भारत जनसेवा अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान के सफल एवं व्यापक आयोजन के लिए की जा रही पूर्व तैयारियों, विभागवार कार्ययोजना, सौंपे गए दायित्वों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत प्रस्तावित सभी गतिविधियों का समयबद्ध, प्रभावी एवं बेहतर समन्वय के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करना, आमजन, किसान, महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी को व्यापक स्तर पर पहुँचाना एवं ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों की दिशा में जनभागीदारी आधारित गतिविधियों को गति देना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान की गतिविधियों को अधिकाधिक जनभागीदारी से जोड़ने के निर्देश दिए।

12 प्रकार के कार्यक्रम एवं गतिविधियां होंगी आयोजित

अभियान के दौरान जिले में जनसेवा, सामाजिक सरोकार, रचनात्मकता, नवाचार एवं सुशासन से जुड़े 12 प्रकार के कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आशीर्वाद का दीया, रक्तदान शिविर, मेरे सपनों का भारत-चित्रसेवा, नमो सेवा-अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज एवं सुशासन सेवा संवाद प्रमुख हैं।

बैठक में इन सभी गतिविधियों के आयोजन की रूपरेखा, विभागीय जिम्मेदारियों, आवश्यक संसाधनों तथा व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक गतिविधि को स्थानीय स्तर पर जनसहभागिता से जोड़ते हुए अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया जाए।

जनसेवा एवं सुशासन को मिलेगा व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप

जिला कलक्टर ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी और जनसेवा की महत्वपूर्ण भूमिका है। अभियान के माध्यम से जिले में सेवा, सामाजिक सरोकार, सकारात्मक सोच, नवाचार और सुशासन की भावना को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाली प्रत्येक गतिविधि में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा अच्छे कार्यों एवं नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं निर्धारित समयावधि में सभी तैयारियां पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी यथार्थ शेखर, सहायक कलक्टर रोहित वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरपत सिंह हरसानी, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्रवीण प्रकाश चौहान, नगर परिषद आयुक्त पवन कुमार, सहायक निदेशक पर्यटन कमलेश्वर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */