बिजनौर।
जनपद बिजनौर की थाना कोतवाली शहर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अलग-अलग घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
1. चोरी और पुलिस टीम पर हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली शहर पुलिस ने 3 चोरी की वारदातों को अंजाम देने और दबिश के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले 2 शातिर अपराधियों—शावेज जिस का (26 मुकदमों का इतिहास) और असलम—को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, बैटरियां, ₹3,500 नकदी और वारदात में प्रयुक्त 01 अवैध चाकू बरामद हुआ है।
2. काली मंदिर रोड फायरिंग मामला: स्कॉर्पियो व तमंचों के साथ 2 दबोचे
काली मंदिर रोड पर दो गाड़ियों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और क्षेत्र में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी आकाश और हिमांशु को दबोच लिया। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो (UK07AT0058) और 02 अवैध देशी तमंचे (315 बोर) मय कारतूस बरामद किए गए हैं।
3. मंडावर रोड बाइक व कैश लूट का खुलासा, 3 लुटेरे गिरफ्तार
मंडावर रोड पर पीड़ितों के साथ मारपीट कर प्लैटिना व अपाचे बाइक, नकद रकम तथा फोन-पे से पैसे ट्रांसफर कराने वाली घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। मामले में तीन अभियुक्तों—फ़िरोज़ अली, टोनी ऊर्फ अमजद और मुबारिक—को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूटी गई प्लैटिना बाइक, आईकार्ड और ₹1,510 रूपये नगद बरामद हुए हैं।
थाना कोतवाली शहर पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और फरार अन्य सह-अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
तीनो घटनाओ के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक नगर, की बाईट
