राहुल के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’;
SIR में 13 करोड़ नाम काटने का विरोध
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी पार्टियों के सांसद सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाल रहे हैं। पुलिस ने ऑल इंडिया रेडियो के बाहर विपक्षी सांसदों को आगे बढ़ने से रोक दिया है। इसके बाद विपक्षी सांसद सड़क पर बैठ गए हैं।
सांसद सेव डेमोक्रेसी का बैनर लेकर पहुंचे हैं और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगा रहे हैं। राहुल के हाथ में ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ का पोस्टर है। इसका मतलब है ज्ञानेश कुमार अब आपका समय हो गया है, इस्तीफा दें। CEC के खिलाफ देश में पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन हो रहा है।

दिल्ली में नई संसद से चुनाव आयोग तक के मार्च में AAP और DMK शामिल नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया था कि SIR से 13 करोड़ नाम काटे गए हैं।
INDIA गठबंधन ने 11 अगस्त 2025 को भी संसद भवन से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार समेत 25 विपक्षी दल शामिल हुए थे।
