• Wed. Oct 14th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, खिड़की से कूदकर जान बचाई:लोगों ने बच्चों को पहली मंजिल से नीचे फेंका, सभी सुरक्षित;

ByAshok Mishra

Oct 14, 2026

दिल्ली के मौजपुर इलाके में मंगलवार रात करीब 10:34 बजे उधम रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई। आग लगते ही कुछ लोग जान बचाने के लिए पहली मंजिल की खिड़की से कूदने लगे।

घटना के वीडियो के सामने आए हैं। इनमें लोग अपने बच्चों को भी पहली मंजिल से नीचे फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने पहले ही आग बुझा दी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968