• Sun. Oct 25th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PET-2026: परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की पैनी नजर, एएसपी और सीओ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था चाणक्य न्यूज़ इंडिया, शम्स तबरेज खान महराजगंज उत्तर प्रदेश।

महराजगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। रविवार, 25 अक्टूबर को परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने महराजगंज शहर के डॉ. बीआर आंबेडकर पीजी कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, महराजगंज इंटर कॉलेज और शिव जपत सिंह इंटर कॉलेज भिटौली सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों एवं पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

वहीं, क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने फरेंदा कस्बे के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी रखने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें