• Wed. Oct 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

तिया नाड़ा, रातड़िया राजस्व गांवों में पानी की किल्लत, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन गांवों की ढाणियों और स्कूलों में पेयजल व्यवस्था करवाने की मांग, समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

भणियाणा उपखंड क्षेत्र के रातड़िया में रातिया नाड़ा के ग्रामीणों ने गांवों की ढाणियों एवं स्कूलों में पेयजल की व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी भणियाणा गोपी किशन पालीवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांवों की ढाणियों और स्कूलों में पेयजल उपलब्ध नहीं होने से आमजन के साथ विद्यार्थियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पानी की कमी के कारण पशुपालकों और ग्रामीण परिवारों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पानी की व्यवस्था के अभाव में पशुओं को परेशानी हो रही है और ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित गांवों की ढाणियों एवं स्कूलों में जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आगामी 6 से 7 दिनों में पानी की व्यवस्था नहीं की गई, तो संबंधित विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करवाने की मांग की।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

एस रहमान।टोंक,एक नवंबर को दिल्ली मे होने वाली रैली मे जिले से भारी संख्या मे कार्यकर्ता रवाना होंगे।
चक्रवाचक्रवाती तूफान की आशंका को लेकर सतर्क रहें बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लोग, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर दें विशेष ध्यान चाणक्य न्यूज़ इंडिया | हिमांशु शुक्ला | बलौदाबाजार-भाटापाराती तूफान की आशंका को लेकर सतर्क रहें बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लोग, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर दें विशेष ध्यान चाणक्य न्यूज़ इंडिया | हिमांशु शुक्ला | बलौदाबाजार-भाटापारा
तहसील सदर में जनगणना के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू, 650 प्रगणक ले रहे प्रशिक्षण प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा संजय कुमार गुप्ता जिला ब्यूरो चाणक्य न्यूज़ देवरिया

अन्य ख़बरें