नवंबर 2026 को दिल्ली में होने वाली वोट बचाओ देश बचाओ महारैली की तैयारी के संदर्भ में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय टोंक पर देहात एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टोंक की एक मीटिंग कैलाशी देवी मीणा मिर्जा इरशाद बेग की अध्यक्षता में आयोजित की गई कैलाशी देवी मीणा ने कहा कि 1 नवंबर की दिल्ली में होने वाली महा रैली में टोंक के विधानसभा से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पहुंचेंगे उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से आमजन पूरी तरह दुखी हो चुके हैं उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है एक तरफ हमारी सीमाएं सुरक्षित नहीं है चीन की तरफ से लगातार असंतोष उत्पन्न किया जा रहा है उन्होंने कार्यकर्ताओं पदाधिकारी का आवाहन किया कि टोंक से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचकर राहुल गांधी जी के संघर्ष को मजबूत बनाएं उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी जी का संघर्ष नहीं है यह एक आम नागरिक का संघर्ष है जिसके लिए राहुल गांधी आवाज उठा रहे हैं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एस रहमान।टोंक,एक नवंबर को दिल्ली मे होने वाली रैली मे जिले से भारी संख्या मे कार्यकर्ता रवाना होंगे।
