• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PRAYAGRAJ महाकुंभ में दूसरा अमृत स्नान

ByAshok Mishra

Jan 29, 2025 #PRAYAGRAJ
PRAYAGRAJPRAYAGRAJ

PRAYAGRAJ महाकुंभ में दूसरा अमृत स्नान

PRAYAGRAJ
PRAYAGRAJ

महाकुंभ का आज (29 जनवरी) को 17वां दिन है।

मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान जारी है।

भगदड़ के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अपने रथ लौटा दिए।

साधु-संत छोटे-छोटे ग्रुप में अपने इष्टदेव के साथ सांकेतिक रूप से संगम स्नान कर रहे हैं।

जूना अखाड़े के नागा साधुओं ने तलवार लहराईं। जयकारे लगाते हुए संगम घाट पहुंचे हैं। रास्ते में RAF और पुलिस के जवान तैनात हैं।

इससे पहले तड़के अखाड़ों के साधु-संत अमृत स्नान के लिए निकले थे। इस बीच, भगदड़ के बाद संगम पर हालात बेकाबू हो गए। प्रशासन ने तुरंत अखाड़ों से अपील की- स्नान के लिए न जाएं। साधु-संतों ने बैठक की। पहले तय हुआ कि अखाड़ों के साधु-संत मौनी अमावस्या पर स्नान नहीं करेंगे।

भाजपा सांसद हेमा मालिनी, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर स्नान कर चुके हैं। दोपहर 12 बजे तक 4.24 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई।

महाकुंभ मेले और प्रयागराज शहर में इस समय करीब 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद हैं।

वहीं, 28 जनवरी तक 20 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। प्रशासन की कोशिश है कि आसपास के घाटों पर स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं को वापस किया जाए।

https://x.com/chanakyalivetv

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अवैध शराब तस्करों पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार 🚨 पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा राज्य में हरियाणा, पंजाब एवं दिल्ली से लाई जा रही अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा अधीनस्थ टीमों को नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
दून_पुलिस तथा #एसटीएफ_उत्तराखंड की संयुक्त टीम द्वारा 01 शराब तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पटेलनगर क्षेत्र से किया गिरफ्तार🔗
शिवचरित्र का विराट दर्शन, राष्ट्रभाव का अभिनव उत्सव।