अँकर . . वर्धा :* राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखरजी बावनकुले साहेब के साथ आज रत्नापुर, ता. देवली, जि. वर्धा में सूखा प्रभावित क्षेत्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान वर्धा जिले के पालकमंत्री पंकज भोयर और विधायक राजेश बकाने उपस्थित थे।
बारिश की कमी के कारण बनी स्थिति, फसलों की मौजूदा हालत और किसानों को आ रही दिक्कतों की जानकारी खेत की मेड़ पर जाकर ली गई। इस दौरान किसान भाइयों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और अपेक्षाएं जानी गईं।
इस कठिन परिस्थिति में राज्य सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। किसान भाइयों को जरूरी मदद और राहत मिले, इसके लिए शासन स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ऐसा विश्वास इस अवसर पर किसानों को दिया गया।
वर्धा ते सतीश काळे की रिपोर्ट
