• Sun. Jun 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DELHI LG बोले-आपको यमुना मैया का श्राप लगा

ByAshok Mishra

Feb 10, 2025 #DELHI
DELHIDELHI

DELHI LG बोले-आपको यमुना मैया का श्राप लगा

DELHI
DELHI

आतिशी से कहा- आपके बॉस केजरीवाल को चेताया था

उन्होंने यमुना सफाई प्रोजेक्ट रोका

दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी से कहा है कि आपको यमुना मैया का श्राप लगा है

इसलिए आपकी पार्टी चुनाव हारी। सूत्रों के मुताबिक LG ने ये बातें 9 फरवरी को तब कहीं थीं

जब आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने उनके पास गई थीं।

सूत्रों के मुताबिक, LG सक्सेना ने आतिशी से कहा कि, उन्होंने उनके बॉस अरविंद केजरीवाल को ‘यमुना के श्राप’ के बारे में चेतावनी दी थी

क्योंकि उन्होंने नदी की सफाई के लिए एक परियोजना को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी।

LG हाउस के सूत्रों के अनुसार, आतिशी ने LG की टिप्पणी का जवाब नहीं दिया।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindia24

2 साल पुराना विवाद जनवरी, 2023 में यमुना का प्रदूषण कम करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने LG की

अध्यक्षता में एक हाई लेवल कमेटी बनाई थी। जैसे ही कमेटी ने अपना काम शुरू किया, केजरीवाल ने अपना समर्थन जताया और सहायता की पेशकश की।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/

हालांकि बाद में केजरीवाल सरकार ने NGT के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

दिल्ली सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने तर्क दिया कि एक डोमेन एक्सपर्ट को पैनल का नेतृत्व करना चाहिए।

कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। यह रोक 2 साल से अधिक समय से बरकरार है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968