• Thu. Jul 16th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

Prayagraj महाकुंभ में योगी ने सफाईकर्मियों के साथ खाना खाया

ByAshok Mishra

Feb 27, 2025 #PRAYAGRAJ
PRAYAGRAJPRAYAGRAJ

Prayagraj महाकुंभ में योगी ने सफाईकर्मियों के साथ खाना खाया संगम पर झाड़ू लगाई, गंगा से कचरा निकाला; समापन के बाद भी मेले में भीड़

PRAYAGRAJ
PRAYAGRAJ

45 दिन तक चले महाकुंभ का कल (26 फरवरी) समापन हो चुका है। हालांकि, आज भी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ है। लोग संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। मेले में दुकानें भी लगी हैं।

सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम के साथ गुरुवार सुबह प्रयागराज पहुंचे। महाकुंभ के समापन पर योगी ने पहले अरैल घाट पर झाड़ू लगाई। गंगा नदी से कचरा निकाला। फिर गंगा पूजन भी किया।

योगी ने सफाईकर्मियों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। दोनों डिप्टी ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा- कल महाकुंभ की पूर्णाहुति हुई। आस्था का इतना बड़ा समागम दुनिया के अंदर कहीं नहीं हुआ। कोई घटना नहीं हुई।

सपा पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा- विरोधी दूरबीन और माइक्रोस्कोप लगाकर बैठे हुए थे, फिर भी वे घटनाएं उजागर नहीं कर पाए। दुष्प्रचार का कोई मौका उन्होंने नहीं छोड़ा। योगी ने महाकुंभ से जुड़े स्वच्छता कर्मियों को 10 हजार बोनस का ऐलान भी किया। कहा- जिन स्वच्छता कर्मियों को 8 से 11 हजार रुपए महीने के मिलते थे, इसे अप्रैल से बढ़ाकर 16 हजार करेंगे।

इधर, पीएम मोदी ने ‘एकता का महाकुंभ-युग परिर्वतन की आहट’ शीर्षक से ब्लॉग लिखा। इसमें उन्होंने कहा- इतना विशाल आयोजन आसान नहीं था। मैं प्रार्थना करता हूं मां गंगा से…मां यमुना से…मां सरस्वती से…हे मां हमारी आराधना में कुछ कमी रह गई हो तो क्षमा करिएगा। श्रद्धालुओं की सेवा में भी कुछ कमी रह गई हो, तो मैं जनता जनार्दन का भी क्षमाप्रार्थी हूं।

बुधवार को महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान था। इस दौरान 1.53 करोड़ ने डुबकी लगाई। पूरे महाकुंभ आयोजन के दौरान रिकॉर्ड 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ये आंकड़ा अमेरिका की आबादी (करीब 34 करोड़) से दोगुना है।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindia24

संगम में डुबकी लगाने वालों की यह संख्या 193 देशों की जनसंख्या से ज्यादा है। सिर्फ भारत और चीन की आबादी महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से ज्यादा है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आए हैं।

https://x.com/chanakyalivetv

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

नवजात की मौत पर अस्पताल पर प्रशासन का शिकंजा सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में इमरजेंसी गेट और रैंप नहीं मिला, सीसीटीवी फुटेज, स्टाफ का ब्योरा व स्वीकृत मानचित्र तलब
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब निवासी अमित राय एवं डिंपल राय को आज गाजीपुर पुलिस के द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। सभी अटकलों पर विराम लग गया। 1 जुलाई को को गाजीपुर के एक कालोनी में भोर में कुछ लोग के द्वारा प्रवीण राय के घर पर गोली चली थी उस में अमित राय और गोल्डन का नाम आया था उसी क्रम में आज इन दोनों की गिरफ्तारी
मानटाउन थाना पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार, तेज आवाज में स्पीकर बजाने वाला चालक भी दबोचा