• Wed. Aug 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHI फडणवीस का औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को समर्थन

ByAshok Mishra

Mar 11, 2025 #new delhi
NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI फडणवीस का औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को समर्थन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति संभाजीनगर जिले के

खुल्दाबाद से मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग का समर्थन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- हम सब यही चाहते हैं, लेकिन आपको इसे कानून के दायरे में करना होगा

NEW DELHI
NEW DELHI

क्योंकि यह एक संरक्षित स्थल है। कुछ साल पहले कांग्रेस के शासनकाल में इस स्थल को ASI के संरक्षण में रखा गया था।

दरअसल, छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भाजपा के सातारा सांसद उदयनराजे भोंसले ने मांग की थी कि

औरंगजेब की कब्र को ढहा दिया जाए। उन्होंने कहा था कि क्या जरूरत है?

एक जेसीबी मशीन भेजकर उसकी कब्र को गिरा दो, वह एक चोर और लुटेरा था।

उन्होंने कहा था कि औरंगजेब की कब्र पर जाकर श्रद्धांजलि देने वाले लोग उसका भविष्य हो सकते हैं।

उन्हें उस कब्र को अपने घर ले जाना चाहिए, लेकिन औरंगजेब का महिमामंडन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने मांग की थी कि शाहजी छत्रपति महाराज, राजमाता जीजाऊ छत्रपति शिवाजी महाराज और

https://www.facebook.com/chanakyanewsindia24

छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में गलत बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

3 मार्च को अबू आजमी ने कहा था- हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है।

औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए हैं। मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता।

छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच धार्मिक नहीं, बल्कि सत्ता और संपत्ति के लिए लड़ाई थी।

अगर कोई कहता है कि यह लड़ाई हिंदू और मुसलमान को लेकर थी, तो मैं इस पर विश्वास नहीं करता।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968