• Mon. Sep 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

निजी शिक्षण संस्थानों की समस्याओं का त्वरित समाधान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता”: BHARAT GAUR

निजी शिक्षण संस्थानों की समस्याओं का त्वरित समाधान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता”: BHARAT GAUR
BHARAT GAUR को ‘निजी शिक्षण संस्थान संघ’ का जिलाध्यक्ष मनोनीत

 

सरदारशहर। (चन्द्र प्रकाश लाटा ) शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय और अणुव्रत समिति सरदारशहर के उपाध्यक्ष BHARAT GAUR को ‘निजी शिक्षण संस्थान संघ’ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से जिले के शिक्षा जगत, निजी स्कूल संचालकों और सामाजिक संगठनों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

संगठन की मजबूती और शिक्षा हित में कार्य करने का संकल्प जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद BHARAT GAUR ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा:मुझे जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

जिले भर के निजी शिक्षण संस्थानों की समस्याओं के त्वरित समाधान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार और संस्थाओं के परस्पर समन्वय के लिए संघ सदैव अग्रसर रहेगा। BHARAT GAUR के जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही अणुव्रत समिति सरदारशहर, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों, शिक्षकों, समाजसेवियों तथा गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968