• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DELHI खराब मौसम होने के चलते सिक्किम नहीं गए PM

ByAshok Mishra

May 29, 2025 #DELHI
BHOPAL BHOPAL

DELHI खराब मौसम होने के चलते सिक्किम नहीं गए PM

वर्चुअल स्पीच में कहा- पहलगाम अटैक मानवता पर हमला प. बंगाल के अलीपुरद्वार पहुंचे

 DELHI
DELHI

PM मोदी का गुरुवार को सिक्किम दौरा खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया। प्रधानमंत्री को सिक्किम बनने के 50 साल पूरे होने पर गंगटोक में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। जिसके बाद पीएम पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से वर्चुअली जुड़े और जनता को संबोधित किया। बागडोगरा की गंगटोक से दूरी करीब 120 किमी है।

मोदी ने वर्चुअली स्पीच में कहा- आतंकियों ने जो पहलगाम में किया वो सिर्फ भारत पर नहीं मानवता पर हमला था। हमने आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया। आतंकी अड्डे तबाह किए। पाकिस्तान के एयरबेस नष्ट करके दिखा दिया कि भारत कब क्या कर सकता है।

पीएम को आज तीन राज्यों में जाना था। सिक्किम दौरा रद्द होने के बाद वे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार पहुंचे। जहां सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।

शाम होते ही पीएम बिहार रवाना हो जाएंगे। शाम 5:45 बजे पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का इनॉगरेशन करेंगे। फिर रात में राजभवन में रुकेंगे।

MODI
MODI

https://youtu.be/aH1xOGT3UmA

https://x.com/chanakyalivetv/status/1927702737417838871

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DJel8UEP445/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968