• Sun. Jun 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHI राहुल का हमला

ByAshok Mishra

Jul 31, 2025 #new delhi
NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI राहुल का हमला

मोदी ने इंडियन इकॉनमी को मारा, ट्रंप ने सच कहा — बस पीएम और वित्त मंत्री को ही खबर नहीं

NEW DELHI
NEW DELHI

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि भाजपा ने अडाणी की मदद के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। ट्रम्प सही कह रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री को छोड़कर सभी जानते हैं कि भारत की इकोनॉमी डेड है।

https://www.facebook.com/share/v/1JPJ2jfWiu/

राहुल का यह बयान ट्रम्प के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता कि रूस और भारत अपनी डेड इकोनॉमी को कैसे संभालते हैं। राहुल ने ट्रम्प के बयान पर कहा- मुझे खुशी हुई कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने फैक्ट बताया है।

दरअसल बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर 25% टैरिफ की घोषणा की थी। इसके बाद से ही कांग्रेस समेत कई पार्टियों से जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMZ24MqPIz_/?hl=en

राहुल गांधी ने अपने X पर पोस्ट किया- भारत की इकोनॉमी मर चुकी है। इसे मोदी ने मार दिया।

1. मोदी-अडाणी की पार्टनरशिप
2. नोटबंदी और खामियों वाला GST
3. ‘असेंबल इन इंडिया’ फेल रहा। (राहुल मेक इन इंडिया को असेंबल इन इंडिया कहते हैं)
4. MSMEs यानी छोटे-मध्यम उद्योग खत्म हो गए।
5. किसानों को दबा दिया गया।

मोदी ने भारत के युवाओं को भविष्य खत्म कर दिया, क्योंकि नौकरियां नहीं हैं।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी: अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर जो कहा, उसे सबने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें बदले में यही मिलता है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर- यह हमारे लिए बहुत गंभीर मामला है। 25% टैरिफ के साथ रूस से तेल और गैस खरीदने पर जुर्माना जुड़ सकता है, जिससे यह 35-45% तक हो सकता है। कुछ खबरों में 100% पेनल्टी की बात भी हो रही है, जो भारत-अमेरिका व्यापार को पूरी तरह बर्बाद कर देगी।
कांग्रेस के राजीव शुक्ला: ट्रम्प देशों को धमका रहे हैं। वे भारत से रूस के साथ व्यापार न करने के लिए कह रहे हैं। यह बहुत गलत है। अमेरिका भारत का समर्थन नहीं कर रहा है। हम ट्रम्प के साथ दोस्ती का दावा कर रहे थे। वह कहां है। वे कहते हैं, मोदी मेरे दोस्त हैं, लेकिन 25% टैरिफ लगा रहे, इसका क्या मतलब है। वह भारत के साथ अन्याय कर रहे हैं।
राज्यसभा सांसद जयराम रमेश: हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रम्प से कोई फायदा नहीं हुआ। हमें इस दोस्ती से क्या मिला। यह हमारे देश, हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ा झटका है। पीएम को डरना नहीं चाहिए। अमेरिका की ब्लैकमेलिंग हमारे लिए मुसीबत का समय है। हम सोचते थे हमारे सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं – पाकिस्तान और चीन, लेकिन अमेरिका तीसरी बड़ी मुसीबत बनकर उभरा है।
जदयू सांसद संजय कुमार झा: यह कोई नई बात नहीं है। ऐसी जानकारी मिली है कि अलग-अलग देशों ने अलग-अलग दरों पर टैरिफ लगाए हैं। सरकार वही करेगी जो देश के हित में होगा। सरकार कृषि और एमएसएमई क्षेत्र के हित में काम करेगी। सरकार ने यह भी कहा है कि बातचीत जारी है। सरकार और पीएम मोदी समाधान निकालने में सक्षम हैं।
ट्रम्प का भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान

https://x.com/chanakyalivetv/status/1950859626133815573

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 30 जुलाई को भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भारत, रूस से हथियार और ऑयल खरीद रहा है, इसलिए उस पर जुर्माना भी लगाएंगे।

NEW DELHI
NEW DELHI

 

 

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अवैध शराब तस्करों पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार 🚨 पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा राज्य में हरियाणा, पंजाब एवं दिल्ली से लाई जा रही अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा अधीनस्थ टीमों को नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
दून_पुलिस तथा #एसटीएफ_उत्तराखंड की संयुक्त टीम द्वारा 01 शराब तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पटेलनगर क्षेत्र से किया गिरफ्तार🔗
शिवचरित्र का विराट दर्शन, राष्ट्रभाव का अभिनव उत्सव।

अन्य ख़बरें