• Tue. Sep 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

GRAM SABHA का आयोजन 2 अक्टूबर को,

GRAM SABHA का आयोजन 2 अक्टूबर को,

निर्धारित एजेंडे पर होगी चर्चा

ग्राम पंचायतों में GRAM SABHA की तैयारियां पूरी करने के निर्देश, शत-प्रतिशत गणपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सरपंच-पंचों की

बलौदाबाजार, 28 सितम्बर 2026। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में आगामी 2 अक्टूबर 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। GRAM SABHA के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को समय-सारिणी तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

GRAM SABHA में अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ शत-प्रतिशत गणपूर्ति कराने की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचों की होगी। GRAM SABHA के दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।

बजट और विकास कार्यों पर होगी चर्चा

GRAM SABHA में ग्राम पंचायत के बजट, विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति एवं उनकी प्रगति की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपात्र पाए गए हितग्राहियों के संबंध में आवश्यक निर्णय भी GRAM SABHA में लिया जाएगा।

इसके अलावा वीबीजी राम-जी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा शासन द्वारा निर्धारित अन्य बिंदुओं पर भी ग्रामीणों के साथ चर्चा की जाएगी।

प्रशासन द्वारा GRAM SABHA के माध्यम से ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और योजनाओं की पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।GRAM SABHA  ग्रामीणों को अपने गांव के विकास से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखने और योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराएगी।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968