दिल्ली में विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक हो रही है।
इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चर्चा होगी।

बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी, आरजेडी के तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, लेफ्ट के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और समाजवादी पार्टी के नेता कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंच चुके हैं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह पार्टी के अन्य नेता बैठक में पहुंचे हैं। इस बैठक में आम आदमी पार्टी, डीमके की ओर से कोई नेता शामिल नहीं होगा।

I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक शुरू होने के साथ कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने X पर पोस्ट कर कहा कि बैठक में कांग्रेस (INC), समाजवादी पार्टी (SP), तृणमूल कांग्रेस (AITC), NCP (SP), शिवसेना (UBT), RJD, CPM, CPI, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC), PDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC (M), MDMK, VCK, RSP, KC (J) और AIFB समेत कई दल शामिल हैं।
