SAMBHAL यातायात माह-2025 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं में बढ़ाई जा रही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता।

SAMBHAL पुलिस अधीक्षक जनपद सम्भल कृष्ण कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात दीपक तिवारी के सघन पर्यवेक्षण में यातायात माह-2025 के अंतर्गत जनपद सम्भल में यातायात पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व से जोड़ना और जागरूक नागरिक के रूप में उनके दायित्वों को समझाना है। इसी क्रम में जनपद सम्भल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस टीम के द्वारा थाना धनारी के एस पब्लिक स्कूल, थाना सम्भल के अलकदीर इंटर कालेज ग्राम मंडी किशन दास सराय, थाना बनियाठेर क्षेत्र के रानी दर्गी कन्या इंटर कालेज कस्बा नरौली, थाना नखासा के चंदावली इंटरमीडिएट कालेज ग्राम चंदावली, थाना बहजोई क्षेत्र के सिल्वर स्टोन इंटर कालेज, बहजोई में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों, साइबर अपराध के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया ।


SAMBHAL रिपोर्टर – सचिन कुमार

