• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सुलतानपुर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में थी तलाश

सुल्तानपुर ब्यूरो रिपोर्ट
दिनांक 27फरवरी2026
जनपद सुलतानपुर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के आदेश के अनुपालन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन में दिनांक 27.02.2026 को थाना कादीपुर पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक पुत्र अरविन्द निवासी सुर्कणा कला, थाना सरपतहां, जिला जौनपुर, उम्र 25 वर्ष है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कादीपुर में मु0अ0सं0 0211/24 के तहत धारा 363, 366, 504, 506, 376 भादवि तथा 5/6 पाक्सो एक्ट में पूर्व से मुकदमा पंजीकृत है। वह काफी समय से वांछित चल रहा था।
पुलिस टीम ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
प्रभारी निरीक्षक श्री श्याम सुन्दर
उपनिरीक्षक रामेन्द्र वर्मा
कांस्टेबल सुरज कुमार
कांस्टेबल चन्दन कुमार
पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई है तथा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968