• Wed. Mar 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DAMOH नवयुवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या

ByS k patel

Dec 19, 2025 #DAMOH

DAMOH नवयुवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या,जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम सेमरा मडिया ग्राम की घटना, जल्द हत्या का खुलासा होने की संभावना..

जबेरा/DAMOH.नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम सेमरा मडिया में एक नव युवक की हत्या का मामला सामने आया था. बताया जा रहा है कि युवक रात्रि के समय आग ताप रहा था.करीब 9:30 बजे अज्ञात हथियारों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरा मडिया में सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे गांव के बीच-बीच बस्ती में आग ताप रहे थे.इसी बीच अज्ञात लोगों के द्वारा किसी बजनदार धारदार हथियार से युवक की गर्दन पर प्रहार किया गया. जिससे गर्दन पर करीब 6 इंच से ज्यादा गहरा घाव हो गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई. उक्त सूचना गांव के ही लोगों के द्वारा परिजन को दी गई.रात्रि 11 बजे परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि छत्रपाल खून से लथपथ लघु लुहान पड़ा हुआ है.
परिजनों के द्वारा तुरंत ही नोहटा पुलिस को सूचित किया गया.

रात्रि ज्यादा होने के कारण कार्यवाही प्रक्रिया संभव नहीं हो पाई, लेकिन सुबह नोहटा अभिषेक पटेल, विकास सिंह जबेरा और तेजगढ़ अरविंद सिंह तीन थानों के थाना प्रभारी व पुलिस स्टाफ पहुंचा और कार्यवाही में जुटा.थोड़ी देर बाद मंगलवार को एसडीओपी देवीसिंह सहित पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी व एसएफएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची व लोगों से पूछताछ कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

आलाव के बाजू से ही मृतक का बहुत सारा खून पड़ा हुआ था व शव के नीचे उसका मोबाइल भी दबा हुआ था.हत्या का कारण अज्ञात है व किसने हत्या की है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस अपनी कार्यवाही में लगी हुई है. जल्दी पुलिस हत्या का खुलासा करने में लगी हुई है.मृतक छत्रपाल सिंह लोधी तीन भाई थे. जिसमें छत्रपाल मंझला था.किसानी का काम करते थे.ग्राम के लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के ही व्यक्ति से विवाद हो गया था,जिसका केश न्यायालय में चल रहा है.छत्रपाल की अभी शादी नहीं हुई थी.

*इनका कहना है …*
काफी बड़ी घटना है सूचना प्राप्त हुई थी. पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया था.संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ की जा रही है.

अभिषेक पटेल थाना प्रभारी NAHOTA DAMOH