• Wed. Mar 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सचिवालय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 12 सदस्यीय दल ने DAMOH

DAMOH भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अंडर सेक्रेटरी सचिवालय के अधिकारियों के लिए आयोजित सचिवालय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 12 सदस्यीय दल ने दमोह जिले की जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा का किया भ्रमण
===
DAMOH भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अंडर सेक्रेटरी सचिवालय के अधिकारियों के लिए आयोजित सचिवालय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 12 सदस्यीय दल ने दमोह जिले की जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा का भ्रमण किया। इस दौरान जनपद क्षेत्र में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई।
दल ने जनपद तेंदूखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत सेलवाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों सहित ग्रामवासियों से सीधा संवाद कर योजनाओं के लाभ, प्रभाव एवं जमीनी स्थिति की जानकारी ली गई।
#Damoh