चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो JAISALMER
जिला पुलिस अधीक्षक JAISALMER अभिषेक शिवहरे के निर्देषन में, पुलिस थाना भणियाणा द्वारा मोबाईल टॉवरों से बेटरी चोरी की वारदात में वांछित मुल्जिम को किया गिरफ्तार, विस्तृत अनुसंधान जारी
घटनाक्रम

ज्ञात रहे कि प्रार्थी इन्द्र सिंह निवासी झाबरा ने दिनांक 07.12.2025 को पुलिस थाना भणियाणा पर उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मेरे घर के पास स्थित मोबाईल टॉवर पर लगी बैटरी चोरी कर पिकअप गाडी में डाल कर ले जाने के दौरान राजुराम भील निवासी खानोडी सेतरावा वगैरा ने गाडी के टक्कर मार कर टॉवर पर चोरी कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिस
मोबाईल टॉवर से बेटरी चोरी की वारदात की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर अभिषेक शिवहरे के आदेशानुसार प्रवीण कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण के निर्देशन में भवानीसिंह वृताधिकारी वृत पोकरण के सुपरविजन में देवाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना भणियाणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर टीम द्वारा प्रकरण की वारदात में वांछित मुल्जिम राजूराम पुत्र देवाराम जाति भील निवासी देडा को दस्तयाब कर बाद पूछताछ गिरफतार किया गया। मुल्जिम को माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। प्रकरण में मुल्जिम से विस्तृत पूछताछ व अनुसंधान जारी हैं।
मुल्जिम के विरूद्ध विभिन्न थानों में पूर्व में चोरी के 07 प्रकरण दर्ज हैं।
गिरफतार मुल्जिम:- राजूराम पुत्र देवाराम जाति भील उम्र 19 साल निवासी देडा पुलिस थाना शेरगढ जिला जोधपुर।
पुलिस टीम:- देवाराम उनि थानाधिकारी, रूगपुरी सउनि, कानि खेताराम, दानाराम, बनवारी लाल, जयराम, पुखराज
जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में,
पुलिस थाना भणियाणा द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित मुल्जिम को किया गिरफ्तार, विस्तृत अनुसंधान जारी !

घटनाक्रम ज्ञात रहे कि वांछित अपराधियों की गिरफतारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक JAISALMER अभिषेक शिवहरे के आदेशानुसार, प्रवीण कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण के निर्देषन में भवानीसिंह वृताधिकारी वृत पोकरण के सुपरविजन में समस्त थानाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देशों की पालना में देवाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना भणियाणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर टीम द्वारा पुलिस थाना फलसुण्ड के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार मुल्जिम हेमाराम पुत्र मूलाराम जाति जाट निवासी भोजावास डेलुआ का तला बिसारनिया को दस्तयाब कर बाद पूछताछ गिरफतार किया गया।
मुल्जिम को बाद अनुसंधान माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार मुल्जिम:- हेमाराम पुत्र मूलाराम जाति जाट उम्र 21 साल निवासी भोजावास डेलुआ का तला बिसारनिया पुलिस थाना धनाउ जिला बाडमेर।
पुलिस टीम:- देवाराम उनि थानाधिकारी, कानि बनवारीलाल, जयराम, आईदान राम व बाबुसिंह
