• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जैसलमेर बजट घोषणाओं की अनुपालना पर विस्तार से समीक्षा- समय सीमा में करें पालना – जिला कलक्टर*

ByAshok Mishra

Jan 19, 2026

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
बजट घोषणाओं की अनुपालना पर विस्तार से समीक्षा- समय सीमा में करें पालना – जिला कलक्टर*
धरातल पर बजट घोषणाओं का आमजन को मिलें लाभ
जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक- अधिकारियों को दिए निर्देश

 


जैसलमेर 19 जनवरी। जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ बजट घोषणा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की प्रगति एवं अनुपालना की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बजट घोषणा में स्वीकृत कार्यो को समय सीमा में पूरा करायें साथ ही इस पर विशेष फोकस रखें ताकि बजट घोषणा का धरातल पर आमजन को लाभ मिलें। उन्होंने विभागवार बजट घोषणा की विस्तृत चर्चा की एवं अधिकारियों को कहा कि वे बजट घोषणा की अनुपालना में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें एवं समय पर कार्य सम्पादित करें।
जिला कलक्टर श्री सिंह ने सोमवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रुप से आमजन के हित से जुड़ी सेवाएॅं जैसे पानी-बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, इत्यादि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन बजट घोषणाओं की विशेष मॉनेटरिंग करते हुए समय पर कार्य करवायें ताकि इसका पूरा लाभ लोगों को मिले।
सम्पर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरणों का समय पर हो निस्तारण
जिला कलक्टर ने बैठक में सम्पर्क पोर्टल में दर्ज विभागवार प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण कर परिवादियों को राहत दें। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रेषित प्रकरणों में गंम्भीरता के साथ निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने निस्तारित प्रकरणों में संतुष्टि प्रतिशत को भी बढ़ाने पर जोर दिया।
ई-फाईल का हो प्रभावी संचालन
उन्होंने ई-फाईल पत्रावलियों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ई-फाईल का प्रभावी ढंग से संचालन कर समय सीमा में निस्तारण करने की कार्यवाही करें। उन्होंने जिन विभागों की पेडिंग अधिक समय से रही है, उन अधिकारियों को हिदायत दी कि वे ई-फाईल का पूरा ध्यान दें एवं समय पर अग्रेषित करते हुए डिस्पोजल करावें। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

टोंक से एस रहमान।नशा तस्करों, वांछित अपराधियों और अवैध खनन पर टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
सिंहस्थ-2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उज्जैन पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा हाईटेक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत आसमान से लेकर पानी के अंदर तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
जिला कलक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक,स्वास्थ्य सूचकांकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करे चिकित्सा अधिकारी, रविवार ,28 जून से आयोजित पोलियो अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन कर 5 वर्ष तक के सभी* बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलावे ,बालिकाओं को एचपीवी  वैक्सीन से करे लाभान्वित – जिला कलक्टर जोरवाल