JODHPUR राष्ट्रीय एंड्योरेंस चैंपियनशिप, डूंडलोद
रॉयल इक्वेस्ट्रियन क्लब जयपुर ने जीता टीम सिल्वर मेडल
टीम में जोधपुर के दुष्यंत सिंह मेड़तिया का शानदार प्रदर्शन
JODHPUR /सीकर।
सीकर जिले के डूंडलोद में 17 एवं 18 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय एंड्योरेंस चैंपियनशिप (80 किमी) में जयपुर स्थित रॉयल इक्वेस्ट्रियन क्लब की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

रॉयल इक्वेस्ट्रियन क्लब के डायरेक्टर मुकेश सिंह शक्तावत ने बताया कि ने बताया कि डूंडलोद में आयोजित राष्ट्रीय एंड्योरेंस चैंपियनशिप (80 किमी) के टीम इवेंट में रॉयल इक्वेस्ट्रियन क्लब, जयपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। टीम में शामिल राइडर दुष्यंत सिंह मेड़तिया जोधपुर, पुखराज शेखावत, कीर्ति सिंह, हरभजन सिंह एवं मधुसूदन सिंह ने बेहतरीन तालमेल और सामूहिक रणनीति के साथ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जोधपुर के प्रतिभावान राइडर दुष्यंत सिंह मेड़तिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।
व्यक्तिगत स्पर्धा में दुष्यंत सिंह का सराहनीय प्रदर्शन
व्यक्तिगत स्पर्धा में दुष्यंत सिंह मेड़तिया ने राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि वे मात्र 22 सेकंड के अंतर से ब्रॉन्ज मेडल से चूक गए, इसके बावजूद उनका प्रदर्शन अत्यंत प्रशंसनीय रहा। रॉयल इक्वेस्ट्रियन क्लब के ही मधुसूदन सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

रॉयल इक्वेस्ट्रियन क्लब, जयपुर के डायरेक्टर मुकेश सिंह शक्तावत ने बताया कि टीम में दुष्यंत सिंह मेड़तिया, पुखराज शेखावत, कीर्ति सिंह, हरभजन सिंह एवं मधुसूदन सिंह शामिल थे। सभी राइडर्स ने बेहतरीन तालमेल एवं सामूहिक रणनीति के साथ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

एंड्योरेंस स्पोर्ट्स में खिलाड़ी को लंबे समय तक निरंतर शारीरिक एवं मानसिक परिश्रम करना होता है। इसमें स्टैमिना, एरोबिक क्षमता, धैर्य और रणनीतिक समझ सफलता के प्रमुख आधार होते हैं।
दुष्यंत सिंह मेड़तिया की यह उपलब्धि न केवल जोधपुर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
देशभर के घुड़सवारों की भागीदारी
राष्ट्रीय एंड्योरेंस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से आए घुड़सवारों ने व्यक्तिगत एवं टीम इवेंट में भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
