चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो JAISALMER
JAISALMER एसपी ने सांखड़ा थाने का किया निरीक्षण, सीएलजी की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश
JAISALMER पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिखर ने रविवार को सांखड़ा पुलिस थाने का निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना रिकॉर्ड, व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक ली। बैठक में उन्होंने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने पर जोर दिया। एसपी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे आपसी प्रेम और सद्भावना बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

बैठक के दौरान नशा प्रवृत्ति, साइबर अपराध, फ्रॉड, चोरी एवं आपसी मेल-मिलाप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी शिखर ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आमजन से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भ्रामक टिप्पणी न करने की अपील की।

बैठक में लूण सरपंच प्रतिनिधि भीखासिंह, अल्लादीन खान सदरनी, देवीसिंह चौक, इंदरसिंह, इंद्रसिंह नेजान, सतीदानसिंह, शंभूसिंह, अमीर खान सदरसर, दौलतसिंह, दलपतपुरा सरपंच फिरोज खान, इन्दरसिंह, भूराराम, जालमसिंह, दानसिंह, सतार खान सदरसर, नरपतसिंह, अमृतलाल, श्यामसिंह व नारायणराम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांखड़ा थानाधिकारी रणसिंह ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
