• Wed. Mar 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह राज्‍य निर्वाचन आयोग की नई तैयारी, पेपरलेस इलेक्‍शन की दमोह मे दोबारा बारी

राज्‍य निर्वाचन आयोग की नई तैयारी, पेपरलेस इलेक्‍शन की दमोह मे दोबारा बारी
==
दमोह जिले का नया नारा, पेपरलेस इलेक्‍शन पहचान हमारा
===
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्‍तव, सचिव दीपक सिंह के मार्गदर्शन तथा कलेक्‍टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन मे जागरूकता कार्यक्रम
==

एमपी राज्‍य निर्वाचन आयोग की नई तैयारी, पेपरलेस इलेक्‍शन की आई बारी के संदेश के साथ आयोग की ब्रांड एम्‍बेसेडर सारिका घारू ने दमोह में कराये जा रहे पेपरलेस उपनिर्वाचन के बारे में आम मतदाताओं को बताया। मतदान केंद्रो पर कराये जा रहे इस जागरूकता कार्यक्रम में अनेक रोचक गतिविधियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में म.प्र राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्‍तव, सचिव दीपक सिंह के मार्गदर्शन में तथा कलेक्‍टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में मतदाताओं के डिजिटल बूथ के फायदे के बारे में मतदाताओं को जानकारी दी जा रही है ।

सारिका ने बताया कि सोमवार 29 दिसंबर को होने जा रहे पंचायत के उपनिर्वाचन में दमोह के मतदाता रिकार्ड मतदान करने का संकल्‍प ले रहे हैं। पेपरलेस बूथ के इस नवाचार से मतदाताओं का विश्‍वास या भरोसा बढ़ेगा और त्रुटि नहीं होगी। इस प्रक्रिया में ऑनलाईन डाटा मिलेगा, कर्मचारियो का लगेगा श्रम भी कम लगेगा इसके साथ ही, वोट डालते समय समय भी कम लगेगा ।

कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं ने संकल्‍प लिया कि अब पर्यावरण को बचाना है, परिवहन लागत घटाना है। सारिका ने बताया कि पेपर का उपयोग कम होने से पर्यावरण को बचाने मे मदद मिलेगी और मतदान दल को सीधे केंद्र पर पहुचाने से उनकी परिवहन लागत कम होगी और इसके लिये आईपीबीएम एप की कुशलता को पूरे देश के सामने रखा जा सकेगा। कार्यक्रम में मतदाताओं को ईवीएम की बटन दबाकर और अधिकाधिक वोट करके उंगली की ताकत को बढ़़ाने के लिये प्रेरित किया गया।
#Damoh