• Wed. Mar 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सागर संभाग का पहला गैस शवदाह गृह छतरपुर में हुआ लोकार्पण

सागर संभाग का पहला गैस शवदाह गृह छतरपुर में हुआ लोकार्पण

50 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक सुविधा, देह संस्कार शुल्क 2 हजार रुपये


 

लोकार्पण अवसर पर विधायक ललिता यादव ने कहा कि गैस शवदाह गृह की स्थापना से छतरपुर नगर को एक आधुनिक एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त हुई है। यह व्यवस्था पारंपरिक लकड़ी आधारित दाह संस्कार की तुलना में प्रदूषण को कम करेगी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहायक सिद्ध होगी।

 

sagar विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 निर्वाचन आयोग की वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित

नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने बताया कि गैस शवदाह गृह में देह संस्कार हेतु मात्र 2 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि सभी वर्गों के नागरिक इस सुविधा का लाभ आसानी से ले सकें। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा नागरिकों को बेहतर, स्वच्छ एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

DAMOH पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में अधीक्षक/अधीक्षिका की प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

इस गैस शवदाह गृह के संचालन से दाह संस्कार प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं समयबद्ध होगी। साथ ही लकड़ी की खपत में कमी आने से वनों के संरक्षण के साथ-साथ वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में सीएमओ माधुरी शर्मा, वार्ड पार्षद रामदयाल यादव, दिलीप रैकवार, पार्षद प्रतिनिधि सुनील वर्मा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, दीपक शिवहरे, इंजीनियर महेन्द्र पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी सहित नागरिक उपस्थित रहे।