• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

pilibhit कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका

ByAshok Mishra

Dec 28, 2025
pilibhitpilibhit

pilibhit
कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम मलकपुर निवासी मोरपाल का अपनी 23 वर्षीय पत्नी वर्षा देवी से शुक्रवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी। विवाद के बाद मोरपाल दूसरे कमरे में जाकर सो गया, जबकि वर्षा देवी ने घर की चौखट पर चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

शनिवार सुबह जब मोरपाल नींद से जागा और कमरे से बाहर आया तो पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया। सूचना पर डीएसपी प्रगति चौहान और थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 

 

पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

पीलीभीत से ब्यूरो चीफ राजू सक्सेना नगर रिपोर्ट

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968