DAMOH जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-10 में 68.30 प्रतिशत मतदान
===
DAMOH राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत आज जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 में आज सुबह 07 बजे से 77 मतदान केन्द्रों में मतदान प्रारंभ हुआ। प्रात: ही सर्दी और घने कोहरे के बावजूद पटेरा और कुम्हारी क्षेत्र में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने के बावजूद सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं और पुरुषों की मौजूदगी नजर आई और मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करते नजर आए।
DAMOH मतदान केन्द्रों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को देखा। इलेक्शन प्रेक्षक शैलेन्द्र कियावत भी पूरे समय क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। अपरान्ह 03 बजे तक फाइनल मतदान 68.30 प्रतिशत रहा है। वोटिंग महिला 14368, पुरूष 15985, टोटल 30353, टोटल वोटर महिला 21209, पुरूष 23230 टोटल 44439। वोटिंग प्रतिशत महिला 67.74, पुरूष 68.81 प्रतिशत रहा।
#Damoh
