• Thu. Mar 5th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह परेड निरीक्षण उपरांत पुलिस दरबार का किया गया आयोजन, एसपी ने सुनी समस्याएं…*

*परेड निरीक्षण उपरांत पुलिस दरबार का किया गया आयोजन, एसपी ने सुनी समस्याएं…*

दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी जी द्वारा आज मंगलवार को शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया गया.
इस अवसर पर सीएसपी एचआर पांडे, एसडीओपी हटा प्रशांत सिंह सुमन, डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, सूबेदार अभिनव साहू, सिटी कोतवाली मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, थाना प्रभारी यातायात दलबीर सिंह मार्को, थाना प्रभारी पथरिया अमित मिश्रा, टीआई अमित गौतम, थाना प्रभारी कुम्हारी बृजेश पांडे, चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी, एएसआई हरचरण,रजनी शुक्ला,जबेरा विकास चौहान, नोहटा अभिषेक पटैल, हिंडोरिया धर्मेद्र उपाध्याय, रजपुरा सरदार सिंह, गैसाबाद प्रियंका पटेल, नरसिंहगढ़ अभिषेक पटेल, रोहित द्विवेदी, मगरोन ब्रजलाल पटेल और भी थाना प्रभारी चौकी प्रभारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा.परेड निरीक्षण के उपरांत वाहन निरीक्षण और पुलिस दरबार का आयोजन किया गया.जिसमें दमोह पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारी और कर्मियों की समस्याएं सुन रहे हैं और तत्काल ही निराकरण करने के निर्देश दिए गए।