• Thu. Mar 5th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

नहर किनारे जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास मौर्य पर हुआ जानलेवा हमला, हमले में हाथ के पंजा हुआ फैक्चर

ByNews Editor

Dec 30, 2025

नहर किनारे जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास मौर्य पर हुआ जानलेवा हमला, हमले में हाथ के पंजा हुआ फैक्चर


रिपोर्टर अभिषेक सिंह
अयोध्या
घटना पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के ददेरा पुल के पास हुई वारदात, एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी की माँग

अयोध्या। थाना पूराकलन्दर क्षेत्र अंतर्गत नहर किनारे से गुजर रहे एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक का दाहिना हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसका पंजा टूट गया। पीड़ित ने थाना पूराकलन्दर में तहरीर देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अटरावा निवासी विकास मौर्या (जिलाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी अयोध्या) पुत्र स्वर्गीय श्रीराम किशोर मौर्या ने बताया कि दिनांक 24 दिसंबर 2025 को सायं लगभग 6:45 बजे वह डाभासेमर होते हुए नहर के किनारे से गुजर रहा था। जैसे ही वह ददेरा पुल के पास पहली पतली पुलिया (बेगमपुरा) के समीप पहुंचा, तभी अचानक दो अज्ञात व्यक्ति गोलबंद होकर उसकी गाड़ी के पास आ गए। आरोप है कि हमलावरों ने हाथ में ली गई मोटी लाठी से विकास मौर्या के सिर पर जोरदार प्रहार किया। हमले से बचने के प्रयास में उसने अपना हाथ सिर के आगे कर लिया, जिससे उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ का पंजा टूट गया। पीड़ित को अंदरूनी चोटें भी आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने थाना पूराकलन्दर पहुंचकर लिखित तहरीर दी और पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है विकास मौर्य ने बताया कि कई दिन बीत जाने के बाबजूद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है l दोषियों को गिरफ्तार करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पूरा कलंदर मनोज कुमार शर्मा से फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया तो फोन रीसिव नही हुआ l