SAMBHAL न्यूज़
रिपोर्टर – सचिन कुमार
साइबर अपराध पीड़ित को हयातनगर पुलिस ने दिलाए एक लाख रुपये वापस
संभल।
थाना हयातनगर पुलिस एवं साइबर सेल की तत्परता से साइबर अपराध के एक मामले में पीड़ित को एक लाख रुपये की धनराशि वापस दिलाई गई। पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन में भरोसा कायम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 दिसंबर 2025 को थाना हयातनगर क्षेत्र निवासी मुमताज आलम पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी मोहल्ला बारादरी सरायतरीन ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह अपने खाते से एनईएफटी के माध्यम से दूसरे खाते में धनराशि ट्रांसफर कर रहे थे, लेकिन खाते के एक अंक में गलती हो जाने के कारण दो बार में कुल एक लाख रुपये गलत खाते में ट्रांसफर हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल थाना हयातनगर द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई। यह जांच साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ की गई। जांच में पाया गया कि गलत तरीके से ट्रांसफर की गई राशि खाता संख्या 780510110007835 में जमा हो गई थी, जो एक अन्य व्यक्ति के नाम पर संचालित था।
sambhal पी डी टंडन सेवा संस्थान ने आयोजित किया कैंसर जागरूकता कार्यक्रम
पुलिस टीम द्वारा संबंधित खाते को तत्काल फ्रीज कराते हुए बैंक ऑफ इंडिया शाखा संभल से समन्वय स्थापित किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पीड़ित के एक लाख रुपये सुरक्षित रूप से वापस कराए गए।
इस सफल कार्रवाई में साइबर सेल टीम थाना हयातनगर के प्रभारी निरीक्षक श्री उमेश सिंह सोलंकी, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक रितु गिरी, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी मो. इरशाद, हेड कांस्टेबल मो. सलीम एवं 115 महिला हेल्पडेस्क कर्मी मानसी त्यागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
DAMOH जिले का पहला सांस्कृतिक प्रतिभा कार्यक्रम अनुगूंज-2025 ने दर्शकों का मन मोहा
पुलिस अधीक्षक संभल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने साइबर टीम के कार्य की सराहना की है। साथ ही आम जनता से अपील की है कि ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या तकनीकी त्रुटि होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

