• Tue. Jul 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

हरदोई नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत लोनार पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

ByAshok Mishra

Jan 5, 2026

खबर

“””””””””””””

हरदोई, थाना लोनार की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फैज 5 योजना के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एंटी रोमियो प्रभारी पूजा चौधरी ने बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को “गुड टच-बैड टच” के बारे में समझाया गया और यह बताया गया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या शोषण की स्थिति में वे तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 112, 181, 1098 पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी, उत्पीड़न या साइबर अपराध की जानकारी और सहायता लेने के बारे में भी बताया गया। इस जागरूकता सत्र में उप निरीक्षक पूजा चौधरी महिला आरक्षी मनीषा सिंह महिला आरक्षी अनीता जायसवाल महिला आरक्षी पूजा उन्होंने बालिकाओं को सुरक्षा के महत्व, सतर्क रहने और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर भी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मरक्षा एवं भरोसेमंद संस्थाओं से संपर्क करने के तरीकों के बारे में शिक्षित करना था थाना लोनार जनपद हरदोई की यह पहल मिशन शक्ति योजना के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968