• Mon. Jul 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सागर चाइनीज मांझा बेचने पर प्रशासन सख्त ➡️ कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश

➡️ चाइनीज मांझा बेचने पर प्रशासन सख्त

➡️ कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश

जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने मकर संक्रांति और आगामी त्योहारों के मद्देनजर चाइनीज मांझे के अवैध भंडारण और विक्रय के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि चाइनीज मांझे के विक्रय पर रोक के अतिरिक्त जिले में चाइनीज मांझे के उपयोग, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहे। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग की टीमें बाज़ारों में औचक निरीक्षण और सर्च अभियान करेंगी। यदि किसी दुकान पर प्रतिबंधित मांझा मिलता है, तो उसे तुरंत जब्त किया जाएगा। साथ ही दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जो व्यापारी बार-बार नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनकी दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी जाएगी।

➡️ जन-जागरूकता और अपील

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने आम जनों से अपील की है कि पशु-पक्षी और मानव सुरक्षा के दृष्टिगत यह मांझा न केवल इंसानों के लिए जानलेवा है, बल्कि आकाश में उड़ने वाले पक्षियों के लिए भी घातक है। उन्होंने
नागरिकों से अपील की है कि वे केवल सूती धागे का ही उपयोग करें। यदि कहीं अवैध बिक्री की जानकारी मिले, तो तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को सूचित करें।

#सागर

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोका गया और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की
टोंक से एस रहमान। – टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी ने पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है..‌ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस कार्रवाई को दमनकारी कार्रवाई बताते हुए घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका..
टीबी मुक्त भारत अभियान में अब माय भारत के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका, सीएमओ ने बनाया टीबी मुक्त भारत वॉलंटियर