• Wed. Aug 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

sultanpur विधानसभा निर्वाचन नामावली 2026 का प्रकाशन, ग्राम सभा लौहर पश्चिम में मतदाता सूची सार्वजनिक

ByAshok Mishra

Jan 7, 2026 #SULTANPUR

sultanpur  ब्रेकिंग
उदय भान की रिपोर्ट

 

सुलतानपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन नामावली 2026 का प्रारूप प्रकाशन ग्राम सभा लौहर पश्चिम में किया गया। इस अवसर पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) नीरज सिंह सपना मौर्या और पूजा द्वारा मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया, ताकि ग्रामीण अपने नाम, पता, आयु सहित अन्य विवरणों का सत्यापन कर सकें।
प्रकाशन के दौरान ग्रामीणों को यह जानकारी दी गई कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में छूटा हो, नाम में त्रुटि हो या किसी प्रकार का सुधार आवश्यक हो तो वे निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित फॉर्म भरकर BLO के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही नए मतदाताओं को नामांकन कराने के लिए भी जागरूक किया गया।

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्लू शुभम सिंह यादव ने जब जानकारी ली तो ब्लू ने बताया कल निर्वाचन 1373 कुल प्राप्त गणना प्रपत्र 1373 कल डिजिटल लाइट गणना प्रपत्र 1059 मृतकों की संख्या 31 अस्थाई रूप से स्थानांतरित कल 138 निर्वाचन 144 अनुपस्थित जो गांव को छोड़कर बाहर चले गए हैं
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में मतदाता सूची को लेकर उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी प्रविष्टियों की जांच की। BLO ने सभी से अपील की कि वे समय रहते सूची का अवलोकन कर आवश्यक सुधार कराएं, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव 2026 में कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।
ग्राम सभा लौहर पश्चिम में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से निर्वाचन नामावली के प्रकाशन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
इस मौके पर BLO नीरज सिंह सपना मौर्या और पूजा समाजवादीपार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले शुभम सिंह यादव और राम अवतार मौर्या अन्य पार्टियों के BLO अनुपस्थित रहे और अन्य ग्रामीण रामकलप यादव आज मौजूद रहे

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968